ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय, पर्वतीय विश्वविद्यालय और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार और बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके तहत मंगलवार सुबह नौ बजे ग्राफिक एरा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला और मुख्य संरक्षक रमेश चंद्र घनशाला संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ करेंगे।
शिविर के समन्वयक व एनएसएस प्रभारी डॉ. अमल शंकर शुक्ला ने बताया कि तीन अलग-अलग ब्लॉक में चार ब्लड बैंकों की टीमेें कैंप लगाएंगी। होटल मैनेजमेंट बिल्डिंग में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक, सीएसआईटी में एम्स ऋषिकेश, हिमालयन हॉस्पिटल ब्लड बैंक, जौलीग्रांट और पर्वतीय विवि परिसर में आईएमए ब्लड बैंक व टीम रक्त एकत्र करेगी। इस दौरान चिकित्सक छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रक्तदान के संबंध में जानकारी भी देंगे। उन्होंने बताया कि ग्राफिक एरा ग्रुप प्रत्येक वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करता है। इसमें हजारों की संख्या में शिक्षक व छात्र समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।