ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। हेरिटेज स्कूल ने सेंट ज्यूड्स स्कूल को हराकर जूनियर ब्वॉयज बास्केटबॉल का खिताब अपने नाम कर लिया है। गर्व कपूर को प्लेयर ऑफ दी मैच और प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट का खिताब स्पर्श ध्यानी को मिला है।
हेरिटेज स्कूल के मैदान पर सोमवार को टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला हेरिटेज सकूल और सेंट ज्यूड्स के बीच खेला गया। मैच में हेरिटेज स्कूल की टीम आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच में कुल 44 बास्केट किए। वहीं, विपक्षी टीम 19 बास्केट ही कर सकी। इस तरह हेरिटेज स्कूल ने मैच को 25 बास्केट के अंतर से जीत लिया। इसके बाद प्रधानाचार्या बी. गिल ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।