फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे और एमडीडीए के बीच एमओयू आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। भारतीय रेलवे और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के बीच मंगलवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में एमओयू साइन होगा। इसके बाद दून रेलवे स्टेशन का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

दून रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने की काफी समय से चल रही कवायद जल्द ही परवान चढ़ने वाली है। एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रेलवे के अधिकारी और एमडीडीए के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। इसके बाद रेलवे स्टेशन का नए सिरे से निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगाी इसके तहत रेलवे स्टेशन परसिर में पार्किंग, सर्विस अपार्टमेंट, फूड कोर्ट, डारमेट्री, अत्याधुनिक होटल, हाईटेक टिकट काउंटर आदि बनाए जाएंगे। इसी कड़ी में हर्रावाला में सभी ट्रेनों का स्टॉपेज करने की योजना है। इससे मसूरी आने वाले यात्रियों को दून जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह हर्रावाला स्टेशन से बाहर निकलकर रिंग रोड के जरिये सीधे मसूरी जा सकेेेंगे। शहर में अतिरिक्त भीड़ नहीं पहुंचने से जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें