ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अंतर महाविद्यालयी वालीबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद सोमवार को डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर विजेता टीम का स्वागत और 25,000 हजार नगद इनाम भी दिया गया। प्राचार्य डॉ. शैलजा पंत ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर कोच व मैनेजर एनके जोशी, अभिनव पंवार, जयप्रकाश, अनमोल, शौर्य नारायण, मोहित, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
डीएवी को हराकर कब्जाई ट्रॉफी
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ने डीएवी कॉलेज देहरादून को हराकर अंतर महाविद्यालयी वालीबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है। डॉल्फिन के अभिनव पंवार को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यायल की ओर से टिहरी स्थित एसआरटी कैंपस में आयोजित टूर्नामेंट में 18 टीमों ने प्रतिभाग किया था। खिताबी मुकाबला डॉल्फिन इंस्टीट्यूट और डीएवी कॉलेज देहरादून के बीच हुआ। मुकाबले में डॉल्फिन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी को तीनों सेट में 3-0 के अंतर से शिकस्त दी थी।