फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठावान अनुसंधान से ही है देश का भविष्य : डॉ. राजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की की ओर से अपना 76वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि निष्कपट और निष्ठावान अनुसंधान से ही देश का भविष्य है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आरके श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि सीबीआरआई की ओर से संयुक्त रूप से किए गए अनुसंधान और नवोन्मेषों जैसे जियोपोलिमर सड़क का निर्माण संभव हुआ है। उन्होंने भविष्य में सीबीआरआई के साथ मिलकर प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिप्सम जैसे उत्पादों से कम लागत वाले आवासों के निर्माण की आशा व्यक्त की। संस्थान के निदेशक डॉ. एन गोपाल कृष्णन ने कहा कि देश सेवा में सीबीआरआई के 76 वर्षों की उतार-चढ़ाव भरी यात्रा रही। इस यात्रा में संस्थान का साथ देने वाले सभी व्यक्तियों और संगठनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से प्रकाशित दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय नंबर एक और केंद्रीय विद्यालय नंबर दो के कक्षा 12 के विज्ञान विषय के 200 छात्रा-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. एके मिनोचा, डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. अचल मित्तल, डॉ. एलपी सिंह, डॉ. अजय चौरसिया, अनिल कुमार, विनोद कुमार, रश्मि राठौर, विश्वास त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें