फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीतम सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बने रहने पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रीतम सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बने रहने पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस आगामी नगर निकाय चुनावों में विजय हासिल करेगी।
विज्ञापन

रविवार को चंद्राचार्य चौक पर कांग्रेस के महानगर संयोजक संजय अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम को पुन: रखने पर खुशी मनाई। संजय अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया और कहा कि प्रीतम सिंह सभी को एक साथ लेकर चलते हैं और उनके नियुक्त होने से कांग्रेस को मजबूती मिली है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी नगर निकाय चुनाव में जुटने को आह्वान किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव ने युवाओं से लेकर सभी वर्ग में प्रीतम सिंह की नियुक्ति को लेकर जोश है। मंडी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों से जनता आजिज आ चुकी है और अब जनता नगर निकाय चुनावों में भाजपा को इसका जवाब देने को तैयार है। विकास चोधरी, ओपी चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एक मंच पर एकत्रित होकर विपक्ष की विफलताओं को लेकर प्रचार प्रसार करने को कहा। इस मौके पर कैलाश प्रधान, अरविंद शर्मा, अंम्बिका पांडे, प्रेम शर्मा, नीशा शर्मा, विभाष मिश्रा, ग्रेस कश्यप, जितेंद्र सिंह, दिनेश पुंडीर, शुभम मंदोला, सुमित भाटिया, महेश प्रताप राणा, वीएस तेजियान, शैलेंद्र एडवोकेट, कृष्णा चौहान, नकुल शर्मा, दीपू, अभय शर्मा, नरेश, अशोक उपाध्याय आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें