फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय आम महोत्सव तैयारी पूरी, सीएम करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

आम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हर साल की भांति इस बार भी उद्यान विभाग ने राष्ट्रीय आम महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली है। 16 व 17 जुलाई को किसान भवन में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। जिसमें राज्य के सभी जिलों से आम उत्पादक किसानों द्वारा विभिन्न प्रजाति के आमों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। व्यवसायिक प्रजातियों की प्रतियोगिता के माध्यम से श्रेष्ठ उत्पादों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

उद्यान निदेशक आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों को आम उत्पादन के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा हर साल राष्ट्रीय आम महोत्सव आयोजित करता है। इस बार भी महोत्सव में प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से आम की विभिन्न प्रजातियों को प्रदर्शित किया जाएगा। आम उत्पादन में भारत पूरे विश्व में पहले स्थान पर है। जबकि चीन दूसरे व थाईलैंड तीसरे स्थान पर है। पूरे देश में 21.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में 185.27 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन किया जा रहा है। जिसकी औसत उत्पादकता 8.56 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर है। जोकि विश्व में आम के कुल उत्पादन का 50 प्रतिशत है। देश में आम की 1500 प्रजातियों में 1000 प्रजातियों का व्यवसायिक उत्पादन किया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल के तराई क्षेत्र के अलावा हरिद्वार व देहरादून में सबसे ज्यादा आम उत्पादन होता है। राज्य में 36422 हेक्टेयर क्षेत्र में 1.50 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन किया जा रहा है। इसमें लंगड़ा, दशहरी, चौसा, रामकेला, आम्रपाली, बॉम्बे ग्रीन के साथ नवीनतम प्रजाति मल्ल्किा, अंबिका, अरूणिमा, अरूणिका, सूर्या का उत्पादन शामिल है। 23 व 24 जून, 2018 को लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में उत्तराखंड को आम की अरुणिका प्रजाति के उत्पादन में सर्वोत्तम पुरस्कार मिला। दो दिवसीय महोत्सव में किसानों को आम उत्पादन की तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें