फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति न होने पर मुख्य अभियंता का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति न होने पर मुख्य अभियंता का घेराव
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की पदोन्नति न किए जाने के विरोध में मोहनी रोड स्थित मुख्यालय पर मुख्य अभियंता का घेराव किया।
बृहस्पतिवार को महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रवरीन सिंह रावत ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की जानी थी। जिसके लिए मई में शासन ने पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए थे। तब मुख्य अभियंता वीसी पुरोहित ने आश्वासन दिया था कि 23 जून को विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक के बाद पदोन्नति की जाएगी, लेकिन अभी तक पदोन्नति के आदेश जारी नहीं किए गए हैं। जानकारी मिली है कि मुख्यालय ने पदोन्नति को स्थगित कर दिया गया है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। इसके विरोध में महासंघ पदाधिकारियों ने कार्यालय के बाहर मुख्य अभियंता का घेराव किया। उन्हें कक्ष में नहीं जाने दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर एमडी भजन सिंह ने पदाधिकारियों को वार्ता के लिए भुलाया और आश्वासन दिया कि जल्द पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विजय खाली, संजीव, धर्मेंद्र चौधरी, आरके रोनिवाल, दिगंबर सिंह, कमल कुमार, ललित पुरोहित, गौरव बर्तवाल, नवीन थापा, पंकज मर्तोलिया, भगवती प्रसाद, नवनीत नेगी, प्रदीप पुनेठा, मदन मोहन भंडारी, मीरा देवी, लक्ष्मी सेठी, कमला गुसाईं, भाग्य रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें