फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण में खर्च सवा चार लाख रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्वस्तीकरण में खर्च सवा चार लाख रुपये वसूले
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कैंट बोर्ड ने पिछले वर्ष लंढौर स्थित लाल टिब्बा के पास बने सेंट आसाफ बंगला के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के मामले करीब सवा चार लाख रुपये भवन स्वामी से वसूल किए हैं। एक सप्ताह तक चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में दर्जनों मजदूरों के साथ ही जेसीबी मशीन का इस्तेमाल भी किया गया था।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड लंढौर के सीईओ जाकिर हुसैन के मुताबिक उनकी ओर से लाल टिब्बा स्थित सेंट आसाफ बंगले के अवैध निर्माण को स्वयं ध्वस्त करने के लिए भवन स्वामी राजकुमार को निर्देश दिए गए थे, जिस पर ध्यान नहीं देने पर उनकी ओर से अवैध निर्माण तोड़ा गया। जिसमें मजदूरों और जेसीबी आदि में चार लाख 15 हजार रुपये खर्च आया था। उन्होंने बताया कि इस खर्च को भवन स्वामी से वसूला गया। सोमवार को भवन स्वामी ने कैंट बोर्ड के खाते में पूरी धनराशि जमा करा दी है। इससे पहले भी कैंट बोर्ड ने डहेलिया बैंक हाउस को तोड़ने के बाद क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के मित्र संजय नारंग से करीब 32 लाख रुपये की वसूली की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें