ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
तुलाज इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शुक्रवार को शुक्लापुर स्थित हिमालयन एंवॉयरमेंटल स्टडीज एंड कंजर्वेशन ऑर्गनाइजेशन (हैस्को) का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्रों को खेती की पारंपरिक विधि भी जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान बायोगैस प्लांट व धुआं रहित चूल्हा देखकर सभी छात्र उत्साहित नजर आए। फूड प्रोसेसिंग यूनिट छात्रों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भ्रमण के दौरान छात्रों को जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा कृषि उत्पादों को बनाने के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।
पर्यावरणविद् डॉ. अनिल जोशी ने पिछले साल तुलाज इंटरनेशनल स्कूल का भ्रमण कर छात्रों को हैस्को के भ्रमण के लिए प्रेरित किया था। इस मौके पर रिचा तलवार, केएस मेहता, अरुण रतूड़ी, तबस्सुम अली और किशन सिंह रावत समेत कई शिक्षक व छात्र-छज्ञत्राएं मौजूद रहे।