फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बकाया न देने पर 250 उपभोक्ताओं की बिजली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
यूपीसीएल का बिजली बकाया नही देने वाले उपभोक्ताओं पर अफसरों ंने शिकंजा कस दिया है। ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ ही आरसी जारी करने की भी तैयारी है। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता की मानें तो एक सप्ताह में 250 छोटे बड़े बकाएदारों की बिजली काट दी गई है।
वित्तीय वर्ष 2017-18 समाप्त होने में महज तीन माह शेष है, जबकि हजारों उपभोक्ताओं ने बिजली बिल का भुगतान नही कर रहे हैं। अब ऐसे सभी बकाएदारों पर अफसरों ने शिकंजा कस दिया है। अधिशासी अभियंता बीएस पंवार ने बताया कि बिजली बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। शहर में ऐसे 25000 बकाएदारों को चिह्नित किया गया है जिन पर काफी समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे सभी बकाएदारों की बिजली काटी जा रही है। एक लाख से अधिक के बकाएदारों को चिह्नित कर आरसी जारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद कई बकाएदार शनिवार को ऊर्जा निगम के दफ्तर पहुंचे और बकाया जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी विभागों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
अधिशासी अभियंता बीएस पंवार के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग समेत तमाम ऐसे सरकारी विभाग भी हैं जिन पर लाखों का बिजली बिल बकाया है। ऐसे सभी बकाएदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। बिजली बिल का भुगतान नहीं होने पर उनकी भी बिजली काटी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें