फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण मामले में कार्रवाई की मांग पर पैनखंडा संघर्ष समिति ने फूंका सीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। पैनखंडा संघर्ष समिति और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण मामले में कार्रवाई न होने पर शनिवार को नगर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कहा गया कि अगर शीघ्र मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती तो वे क्रमबद्ध आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

पैनखंडा संघष समिति के अध्यक्ष रमेश सती का कहना है कि जहां एक ओर केंद्र सरकार की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से बेटियों को सुरक्षित करने का दावा किया जा रहा है। वहीं राज्य में इस प्रकार के मामलों में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होना सरकार की मंशा को प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक संघर्ष समिति की ओर से आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेठी के अध्यक्ष हरीश भंडारी, शैलेन्द्र पंवार, अजीतपाल रावत, मनमोहन सिंह, सुखदेव सिंह, लक्ष्मी लाल, रोहित परमार और रुप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें