जोशीमठ। औली के गोरसों में रास्ता भटके चार पर्यटकों को पुलिस ने सकुशल खोज निकाला है। पुलिस ने चारों युवकों का मेडिकल परीक्षण और उपचार कर गंतव्य को भेज दिया है।
शुक्रवार को शाम सात बजे थाना जोशीमठ को चार पर्यटकों के गोरसों बुग्याल में रास्ता भटकने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसआई आशीष रवियान टीम के साथ मौके के लिये रवाना हुए। जहां करीब 4 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद पुलिस ने रात्रि करीब 11 बजे दिल्ली के रजत पुत्र बीएन मौर्य, लोकेश पुत्र ललित कुमार, गुलशन कुमार पुत्र भूप सिंह और मयंक पुत्र आरके खंडेलवाल सकुशल रेस्क्यू कर जोशीमठ लाया गया। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से आए पर्यटकों का सीएचसी जोशीमठ में परीक्षण और उपचार कर शनिवार को गंतव्य को रवाना कर दिया गया है। ब्यूरो