ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सेवायोजन विभाग की ओर से शनिवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में प्रदेश की 11 कंपनियों के प्रतिनिधि करीब 1286 पदों पर बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार लेंगे।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेला सुबह दस बजे से शुरू होगा। मेले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को 11 कंपनियों के प्रतिनिधि 1286 पदों के लिए साक्षात्कार लेंगे। बताया कि मेले में समस्त शैक्षणिक अंकपत्र, प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, पैन और आधार कार्ड की मूल और उनकी छाया प्रति और दो फोटो लाना अनिवार्य है।
..............
इन पदों पर कंपनियों के प्रतिनिधि लेंगे साक्षात्कार
कंपनी पदनाम पद
रॉक मैन इंडस्ट्रीज लि. हरिद्वार एसोसिएट, ट्रेनी 100
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस देहरादून यूनिट मैनेजर, जीवन मित्रा 05, 75
एडुकीनेट देहरादून जूनियर टेकभनोलॉजी स्पेशलिस्ट 08
एसआईएस सिक्योरिटी उत्तराखंड सिक्योरिटी गार्ड 400
केएफसी देहरादून कैशियर, किचन डिलीवरी ब्वॉय 10
जीवीके एर्मी 108 उत्तराखंड ईएमटी 50
इमरजेंसी रिस्पांस ऑफिसर, प्लॉट ड्राइवर 30
लाइव सत्यम टेकभनोलॉजी उत्तराखंड वेब डेवलपर 30
मोची को शूज देहरादून अकाउंट एग्जीक्यूटिव 02
वी मार्ट उत्तराखंड सीएसए , कैशियर, हैड कैशियर 35, 03, 01
फ्लोर मैनेजर, टेलर, इलेक्ट्रिकल, पीआरओ 03, 01, 01,01,01,
पल्स इंटरनेशनल उत्तराखंड मैनेजर 30
डिक्सन टेकभनोलॉजी उत्तराखंड हेल्पर 500
.............................................................................................................................
कुल 1286