कबड्डी में केवि आईआईपी ने मारी बाजी
देहरादून।
केवि ओएलएफ में 49वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को कबड्डी, चैस, स्केटिंग और ताईक्वांडो के मुकाबले खेले गए। कबड्डी अंडर-19 वर्ग में केवि आईआईपी पहले, केवि ओएलएफ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, अंडर-14 वर्ग में चार टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें केवि न. 2 एचबीके पहले, केवि आईविआरआई मुक्तेश्वर दूसरे और केवि ओएलएफ की टीमें तीसरे स्थान पर रही। स्केटिंग प्रतियोगिता मेें के वि मसूरी ने बाजी मारी। चैस और ताईक्वांडो में भी कड़े मुकाबले देखने को मिले। विद्यालय प्राचार्य एचपी पोखरियाल, पर्यवेक्षक अरविंद कुमार, प्राचार्य केवि उत्तरकाशी ने विजेता टीमों को मेडल बांटे। इस दौरान खेल शिक्षक चमन सिंह, पीजीटी डीपी थपलियाल, नदीन डोबरियाल आदि मौजूद रहे।