फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने से दो घंटे देर से शुरू हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डीआईटी यूनिवर्सिटी में शनिवार को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलईटी) की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान सर्वर डाउन हो गया। इस वजह से परीक्षा दो घंटे देरी से शुरू हो सकी। देरी के कारण अभ्यर्थियों ने यूनिवर्सिटी में हंगामा किया।
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलईटी) की कंप्यूटर कांसेप्ट कोर्स की ऑनलाइन परीक्षा का सेंटर डीआईटी यूनिवर्सिटी में था। शनिवार सुबह पहली पाली की परीक्षा के दौरान कंप्यूटर तो खुल गए, लेकिन सर्वर से लिंक नहीं हो पाए। इस वजह से परीक्षा अटक गई। इसको लेकर सहारनपुर, मेरठ, विकासनगर सहित कई शहरों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों का कहना था कि उनके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हालांकि डीआईटी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना परीक्षा आयोजकों को दी। हरिद्वार से तकनीकी टीम आई और सर्वर की समस्या दूर की। इसके बाद परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराई गई। डीआईटी यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक गगन सिंह ने बताया कि हेडक्वार्टर से ही सर्वर डाउन था। इसके चलते परीक्षा दो घंटे की देरी से शुरू हुई। पहली पाली का पेेपर नौ की बजाय 11 बजे, दूसरी पाली का पेपर 11 के बजाय एक बजे और तीसरी पाली का पेपर एक के बजाय तीन बजे कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीबीआईटी में भी छात्रों का हंगामा
उधर, देवभूमि इंस्टीट्य्ूट ऑफ टेक्नोलॉजी (डीबीआईटी) में भी शनिवार को छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों का आरोप था कि कॉलेज उनसे एक-एक हजार रुपये की वसूल रहा है। यह पैसा कॉलेज में छात्रों के लिए ऑनलाइन ईआरपी सिस्टम उपलब्ध कराने की एवज में लिया जा रहा है। मामले में डीबीआईटी के चेयरमैन संजय बंसल को फोन किया गया, एसएमएस किया गया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। जब उनका पक्ष आएगा तो वह भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें