फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीओजी में रखा जाएगा असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के संघटक जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रीति डिमरी की नियुक्ति का मामला बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के समक्ष रखा जाएगा। राजभवन ने जनवरी में शासन को दून निवासी सावित्री वर्मा की शिकायत पर यह आदेश दिया था। शासन ने कॉलेज को बीओजी जल्द बुलाने के निर्देश दिए। जल्द ही बीओजी बुलाई जाएगी।
दून निवासी सावित्री वर्मा ने आरोप लगाया था कि कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रीति डिमरी की नियुक्ति अवैध है। इसके तहत उन्होंने कई साक्ष्य भी दिए थे, जिस पर कॉलेज स्तर से जांच करने के बाद राजभवन को उपलब्ध कराई गई थी। राजभवन ने अवैध नियुक्ति के आरोपों के तहत जनवरी में शासन को निर्देशित किया कि कॉलेज में जल्द ही बीओजी की बैठक बुलाई जाए। इस मामले को साक्ष्यों के साथ बीओजी में रखा जाए। इस पर जो भी फैसला हो, उसके बारे में राजभवन को भी सूचित किया जाए। हालांकि अभी तक बीओजी की बैठक नहीं हो पाई है। बैठक में पूरा मामला रखने के बाद ही तय होगा कि डॉ. डिमरी की नियुक्ति वैध है या अवैध। बैठक में ही आगे का निर्णय भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

........................
एक पक्षीय जांच की गई है। मुझसे पूछा ही नहीं गया है। क्या कभी ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति पर आरोप लगें और उससे पूछे बिना ही जांच कर दी जाए? मेरे प्रमाण पत्र मांग लिए जाएं। मैं दस साल से काम कर रही हूं। मैं कांट्रेक्चुअल से परमानेंट हुई हूं जो कि तमाम शिक्षक हुए थे। कॉलेज या शासन ने मनमानी की तो मैं इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाऊंगी।
विज्ञापन

- प्रो. प्रीति डिमरी, आरोपी शिक्षिका
...........................
अभी यह मामला जल्द होने वाली बोर्ड ऑफ गर्वर्नस की बैठक में रखा जाएगा। बैठक में ही तय होगा कि आगे की क्या कार्रवाई की जानी है। बैठक के बाद पूरे मामले से शासन और राजभवन का अवगत करा दिया जाएगा।
-डॉ. एमपीएस चौहान, कार्यवाहक प्राचार्य, जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, घुड़दौड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें