फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से कई मोहल्लों हजारों लोगों के नाम काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची से कई मोहल्लों हजारों लोगों के नाम काटे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
मतदाता सूची में शहर के कई मोहल्लों के हजारों लोगों के नाम काट दिए गए हैं। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मतदाता सूची में संशोधन कर सभी मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराने की मांग की।
राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में डीएम एसए मुरूगेशन से मुलाकात कर स्थानीय लोगों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया। राजकुमार ने कहा कि राजपुर रोड विधानसभा के विभिन्न वार्डों में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। बीएलओ ने काफी लोगों के नाम नहीं जोड़े हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड 29 और 30 में डालनवाला पूर्व व दक्षिण, खुड़बुड़ा मोहल्ला, कांवली रोड, तिलक रोड, चुक्खूवाला, बकरालवाला, करनपुर, डीएल रोड, नई बस्ती, नालापानी रोड, रायपुर रोड, राजेश रावत कॉलोनी, नई बस्ती, चंदर रोड, संजय कॉलोनी, नेमी रोड, बलवीर रोड, तेग बहादुर रोड, नया गांव आराघर, मॉडल कालोनी रेसकोर्स, चंदर नगर, मन्नूगंज, शिवाजी मार्ग, तिलक रोड, सुभाष रोड, नेशविला रोड, पटेल रोड, कांवली रोड, इनामुल्ला बिल्डिंग, धामावाला, कुमार चाट गली, पोस्ट ऑफिस के पास की गली, इंदिरा कालोनी, टैगोर विला, दर्शनलाल चौक, घोसी गली, गांधी रोड क्षेत्र के काफी लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मतदाताओं के पास रसीदें भी हैं। उन्होंने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसे संशोधित करने की मांग की। जिलाधिकारी ने आपत्तियों के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बीएलओ की लापरवाही से नहीं बनी सैकड़ों वोट
कारगी में विजिलेंस रोड स्थित शांति विहार फेज-1 के निवासियों ने उनकी कॉलोनी में भी बीएलओ के नहीं आने की शिकायत की है। इस कारण सैकड़ों लोगों की वोट नहीं बन पाई हैं। कॉलोनीवासी, रिसीपाल, रूपा, संजय, नजीम, राजन आदि का कहना है कि उनके वार्ड का बीएलओ कभी कॉलोनी में आता ही नहीं है। इस कारण उनको पता ही नहीं है कि उनके वार्ड का बीएलओ कौन है और कहां बैठता है। इस संबंध में कहीं कोई जानकारी भी नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें