फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटको साड़ी मखमली...

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

छिटको साड़ी मखमली...ऐसे ही गोरखाली गीतों के रंग में रंगा नजर आया 11 गोरखा किरान्ती समिति का मिलन समारोह। रविवार को गोरखाली सुधार सभा में कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन किया गया। इस मौके पर देश में गोरखा रेजीमेन्ट के भारतीय सेना में विशेष मुकाम हासिल होने पर पूर्व वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया।
रविवार को गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा में मिलन समारोह की शुरूआत समिति के अध्यक्ष कर्नल केएस मल्ल (रिट.) और कैप्टन डीएस भंडारी (रिट.) ने दीप जलाकर किया। बच्चों के छिटको साड़ी मखमली गीत पर पारंपरिक गोरखाली नृत्य से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। साथ ही सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को आगे बढ़ाया। 11 गोरखा किरान्ती समिति के अध्यक्ष कर्नल केएस मल्ल ने बताया कि ब्रेवेस्ट ऑफ ब्रेव की गोरखा रेेेजीमेन्ट के वीर सिपाहियों ने परमवीर चक्र, सेना मेडल प्राप्त करना नव युवकों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। वहीं वीर सैनिक परिवार, विधवाओं और बुुुजुर्गों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर वाईवी निम्बूू (रिट.), पीसीआर कार्की, मेजर पदम गुरूंग (रिट.), अमर राई, जेबी देवान समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
सुपर डांसर फेम आकाश का होगा स्वागत
मुंबई में चल रहे सोनी टीवी के सुपर डांसर सीजन-2 में टॉप 5 पर पहुंचे क्लेमेंटटाउन के आकाश थापा आठ मार्च को देहरादून पहुंचेंगे। 11 गोरखा किरान्ती समिति जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर आकाश का स्वागत क रेगी। समिति ने समारोह में आकाश के लिए वेबसाइट superdancer.sonyliv.com पर जाकर आकाश की प्रोफाइल पर क्लिक करके ऑनलाइन वोटिंग कर उसे जिताने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें