फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडलों के चुनाव से शुरू हुई नगर निगम चुनाव की जोर अजमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों का चुनाव भी राजनीतिक रंग में रंग गया हैं। व्यापार मंडलों के चुनावों को नगर निगम चुनाव की जोरआजमाइश माना जा रहा है। पर्दे के पीछे से भाजपा और कांग्रेस के नेता व्यापार मंडलों पर कब्जे को लेकर सक्रिय हैं। इसी कड़ी में भीमगोडा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए रविवार सात जनवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात तक भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी सर्वसम्मति बनाने के प्रयास में लगे रहे, लेकिन बात नहीं बनी और दोनों गुट मतदान कराने पर अड़े रहे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद से डा. श्यामलाल पुरी और हरीश मल्होत्रा के नाम वापस लेने के बाद दो गुटों में सभी पदों पर सीधा मुकाबला होने जा रहा है। व्यापारियों में कांग्रेस और भाजपा के रूप में विभाजन स्पष्ट देखा जा रहा है। हालांकि पार्टियों का सीधे नाम लेने से दोनों गुट बच रहे हैं। नाम वापसी के अध्यक्ष पद पर निर्वतमान अध्यक्ष अजय अरोड़ा और विकास शर्मा व महामंत्री पद पर वैभव सुखीजा और गौरव सचदेवा, कोषाध्यक्ष पद पर अनुज गुप्ता चंदौसीवाले और बल्केश राजोरिया के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदिग्न अज्ञैर उनके गुट के अध्यक्ष संजीव नैय्यर व हरीश मल्होत्रा विकास शर्मा के पैनल के साथ हैं। कांग्रेस नेता गुलशन नैय्यर व शहर व्यापार मंडल के महामंत्री शिवकुमार कश्यप गुट निवर्तमान अध्यक्ष अजय अरोड़ा गुट के पैनल के साथ है। व्यापार मंडल भीमगोडा के पदाधिकारियों के चुनाव में 120 वोटर हैं। भीमगोडा व्यापार मंडल का चुनाव में कांग्रेस व भाजपा नेताओं की सक्रियता से नगर निगम चुनाव की तैयारी से जुड़ गया है। जो व्यापार मंडल जीतेगा वही पार्टी फिर नगर निगम पार्षद का चुनाव जीतेगा ऐसा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें