ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
12वीं दिनेश नेगी स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को मुरादाबाद एफसी, फ्रेंड्स क्लब और गैलेक्सी इलेवन ने अपने-अपने मुकाबले जीते। उन्होंने क्रमश: बिजनौर एफसी, रॉयल यूनाइटेड क्लब और शूटर सहारनपुर की टीम को शिकस्त दी।
अठूरवाला में खेली जा रही प्रतियोगिता में मुरादाबाद एफसी और बिजनौर एफसी के बीच हुए मुकाबले में निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हुआ। टाई ब्रेकर में मुरादाबाद के मो. फैजल, देवेंद्र बिष्ट एवं मोहित ने गोल किए। वहीं, बिजनौर के मो. सौहार्द ने एकमात्र गोल किया। दूसरे मुकाबले में फ्रेंड्स क्लब ने रॉयल यूनाइटेड को 4-0 से शिकस्त दी। फ्रेंड्स के ऋतिक चमोली ने 15वें, चिराग ने 20वें, 38वें और आर्यन ने 65वें मिनट में गोल दागा। रॉयल यूनाइटेड क्लब की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।
अंतिम मुकाबले में गैलेक्सी इलेवन हरियाणा ने स्टार शूटर सहारनपुर को 1-0 से हराया। हरियाणा के लिए एकमात्र गोल करन ने 15वें मिनट में किया। आयोजन में वीरेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मण असवाल, मंगल सिंह नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, करतार नेगी, दीपक नेगी, वीरेंद्र नेगी, कृति नेगी, बेताल सिंह नेगी, विजय लक्ष्मी राणा, आशीष बिजलवाण, विक्रम रावत, गोपाल थापा, महेश शुक्ला, प्रकाश मल्ल, प्रवीन सिंह रावत, सुरेंद्र पयाल और दिलबर सिंह बिष्ट ने सहयोग दिया।