फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

नववर्ष पर बाल एवं महिला विकास विभाग ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को प्रदेश में लागू कर दिया है। यह योजना सामान्य व बीपीएल कार्ड धारक समेत सभी महिलाओं के लिए है। इसके तहत विभाग गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के लिए पांच हजार की आर्थिक मदद देगा। अब तक 3050 लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है।
जिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी एसपी सिंह के मुताबिक केंद्र सरकार ने यह योजना वर्ष 2017 में जारी की थी। जिसे इस वर्ष लागू कर दिया गया है। इसके तहत लाभार्थियों की सूची भी बनाई जा रही है। अभी तक 3050 लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है। जिन्हें जल्द ही योजना का लाभ दिया जाएगा। बताया कि योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। कहा कि योजना का लाभ उन्हें महिलाओं को दिया जाएगा, जो प्रदेश की निवासी हो। महिला का आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकरण जरूरी है। वहीं, उसकी गर्भावस्था एक जनवरी 2017 के बाद की होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
तीन किस्तों में मिलेगी धनराशि
उप निदेशक सुजाता सिंह ने बताया कि योजना के तहत गर्भवती महिला को दी जाने वाली आर्थिक मदद तीन किस्तों में दी जाएगी। एक हजार रुपये की पहली किस्त महिला के आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकरण कराने पर मिलेगी। दो हजार की दूसरी किस्त टीकाकरण तथा दो हजार रुपये की ही तीसरी किस्त दी जाएगी। इस योजना को कुपोषण के खिलाफ बेहतर कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें