फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटी खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

जिले के अंडर-16 अनुसूचित जनजाति वॉलीबाल खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। खिलाड़ियों के चयन के लिए चार और पांच जनवरी को परेड ग्राउंड में वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें से कोचिंग कैंप के लिए 25 खिलाड़ी चुने जाएंगे।
जिला खेल कार्यालय की ओर से एसटी वर्ग के अंडर-16 बालकों की वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें से विभाग 25 खिलाड़ियों का चयन करेगा, जिन्हें छह जनवरी से 10 दिन के कोचिंग कैंप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाई ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2002 के बाद होना चाहिए। इसके लिए खिलाड़ी को ग्राम विकास अधिकारी के स्तर से जारी जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड लाना होगा। साथ ही अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र जमा न कराने वाले खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता
चार और पांच जनवरी को परेड ग्राउंड में ही अंडर-16 बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली बालिकाओं के लिए भी सभी नियम बालकों के समान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें