फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-गंगा में छोड़े गए तस्करों से पकड़े गए कछुए

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में छोड़े गए तस्करों से पकड़े गए कछुए
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रायवाला में दुर्लभ प्रजातियों के 16 कछुए पकड़ने के मामले में बुधवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर वनकर्मियों की मौजूदगी में उन्हें गंगा में छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि सभी कछुओं को स्वस्थ स्थिति में गंगा में छोड़ा गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी के मुताबिक बीते 22 दिसंबर को वाहन चेकिंग के दौरान मोतीचूर चेक पोस्ट पर तीन वन्यजीव तस्करों को पकड़ा गया था। तस्करों की कार की तलाशी में दुर्लभ प्रजाति के 16 कछुए बरामद हुए थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 23 दिसंबर को कोर्ट ने वन अधिकारियों की मौजूदगी में कछुओं को अनुकूल स्थानों पर छोड़ने के आदेश दिए थे। कोर्ट से आदेश के तहत बुधवार को कांसरों रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुरेश उनियाल व अन्य वनकर्मियों की मौजूदगी में सभी कछुओं को रायवाला गांव के पास गंगा में छोड़ दिया गया। बता दें पुलिस ने वन्यजीव तस्करी में जुल्फकार पुत्र गुलफाम निवासी शीशमझाड़ी, मुनिकीरेती, टिहरी, रोहित महिंद्रा पुत्र ईश्वर प्रसाद निवासी चौदहबीघा निकट चीनी गोदाम, मुनिकीरेती, टिहरी व कमल पुत्र शंकरलाल निवासी आशुतोषनगर, जाटव बस्ती, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें