फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस कार्निवाल में मस्ती और धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से क्रिसमस के खास मौके पर आयोजित क्रिसमस कार्निवाल में रविवार को लोगों ने जमकर मस्ती और धमाल किया। दिनभर बच्चों, महिलाओं और आम लोगों के लिए कई तरह के कंपटीशन आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
रविवार को राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित सिक्का बिल्डर्स के परिसर में कार्निवाल के दूसरे दिन बच्चों का फैंसी ड्रेस, सिंगिंग, कुकिंग और धूम डांस एकेडमी की ओर से बच्चों का डांस कंपटीशन आयोजित किया गया। इसके बाद टीवीएस की ओर से बिग बैंड थ्योरी का लाइव परफॉरमेंस हुआ। चंडीगढ़ के बैंड से जुड़े कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्निवाल में बच्चों की मस्ती के लिए फन एंड फूड, डांसिंग, सिंगिंग, किड्स जोन, बेबी शो, फैंसी ड्रैस समेत कई अन्य आकर्षण उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मी एंड मॉम कंपटिशन भी आयोजित होगा, जिसमें बच्चों के साथ उनकी मां भी हिस्सा ले सकती हैं। कुकिंग कांटेस्ट में बच्चों के माता-पिता हिस्सा ले सकते हैं। विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। आयोजन में हीरो मोटोकॉर्प, सिक्का बिल्डर्स, टीवीएस मोटर्स, देहली कोलाज ऑफ आर्ट, धूम डांस इंस्टीट्यूट एंड फिटनेस, अविरल पब्लिक स्कूल, जीआरडी स्कूल सहयोग कर रहे हैं।
--
आज होंगे कई कंपटीशन
कार्निवाल में आज मी एंड मॉम, बेबी शो, डांस कंपटीशन और विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
स्टाल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9681206863 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें