फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.अभिमन्यु कुमार बने आयुर्वेद विवि के कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. अभिमन्यु कुमार बने आयुर्वेद विवि के कुलपति
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में डॉ.अभिमन्यु कुमार अगले कुलपति होंगे। प्रो.सत्येंद्र प्रसाद मिश्र के जाने के बाद से विवि में स्थायी कुलपति की कुर्सी खाली थी। शुक्रवार को राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति डॉ.केके पाल ने डॉ.अभिमन्यु कुमार को कुलपति बनाने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

डॉ.अभिमन्यु कुमार अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, दिल्ली के निदेशक पद पर कार्यरत हैं। अकादमिक, चिकित्सकीय और शोध के क्षेत्र मे उनका 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने आयुर्वेद पीडियाट्रिक्स में एमडी करने के साथ ही पीएचडी की हुई है। इसके अलावा एप्लाइड साइकोलॉजी में एमएससी और योगा में डिप्लोमा धारक हैं। वह पांच पुस्तकें लिख चुके हैं और उनके 145 से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। इससे पहले वह सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंस में डायरेक्टर जनरल के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। उनके निर्देशन में 65 एमडी और 10 छात्र पीएचडी कर चुके हैं। इसके अलावा डॉ.अभिमन्यु कुमार दर्जन भर से ज्यादा आयुर्वेद, शोध से जुड़े संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आपको बता दें कि इससे पहले प्रो.एसपी मिश्र आयुर्वेद विवि के कुलपति थे, लेकिन जन्मतिथि विवाद के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से विवि कार्यवाहक कुलपति के भरोसे चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें