फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद के एकजुटता के दावे को फिर झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
उक्रांद के एकजुटता के दावे को झटका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
उत्तराखंड क्रांति दल में एकजुटता के दावे को एक बार फिर से झटका लगा है। उत्तराखंड क्रांति दल (डेमोक्रेटिक) के केंद्रीय अध्यक्ष रहे दीपक गैरोला की ओर से कहा गया था कि दल का मुख्य उक्रांद में विलय हो चुका है, लेकिन शनिवार को उक्रांद डेमोक्रेटिक ने हर्रावाला में अधिवेशन आयोजित कर नए केंद्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी।
उक्रांद डेमोक्रेटिक के केंद्रीय अध्यक्ष रहे दीपक गैरोला कुछ पदाधिकारियों के साथ हाल ही में मुख्य उक्रांद में शामिल हो गए थे। केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि यूकेडी (डी) के दल में शामिल होने से राज्य आंदोलनकारी ताकतें एकजुट हो गई हैं। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी, लेकिन शनिवार को यूकेडी (डी) की ओर से हर्रावाला में अधिवेशन आयोजित कर बलवेंद्र सिंह नेगी को संगठन का नया केंद्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने कहा कि नव निर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष सोमवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के पूर्व अध्यक्ष के उक्रांद में शामिल होने से संगठन को नए अध्यक्ष की घोषणा करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में केवल दल के केंद्रीय अध्यक्ष कुछ लोगों के साथ उक्रांद में शामिल हुए थे।
--
उक्रांद (डी) का विलय कुछ माह पूर्व उत्तराखंड क्रांति दल में हो गया। अब अधिवेशन करना और अध्यक्ष का चुनाव करना पूरी तरह असंवैधानिक है।
-दीपक गैरोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें