फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर जवानों के शहीद होने और बढ़ती महंगाई पर भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अच्छे दिनों के सपने दिखाकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार के आते ही बुरे दिन आ गए। यह कहना है महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों का। उनका कहना है कि भाजपा के कार्यकाल में महंगाई की रफ्तार तेज हुई है। दूसरी ओर वह देश की सीमाओं पर पाक के नापाक इरादों पर भी रोक नहीं लगा पाई। ऐसे में देश के सैनिक लगातार शहीद हो रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवपुरा चौक पर महानगर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैयर के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सेना के जवानों की शहादत के बाद भी सरकार की चुप्पी पर आक्रोश जताया। नैयर ने कहा कि केंद्र सरकार खाद्य पदार्थों के मूल्यों में नियंत्रण नहीं कर पा रही है। गरीब, असहाय निर्धन परिवार दो जून की रोटी महंगाई के दौर नहीं जुटा पा रहे हैं। जमाखोरों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। जमाखोर मन मुताबिक खाद्य पदार्थों को उपभोक्ताओं को बेच रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री अच्छे दिनों की बात तो करते हैं लेकिन अच्छे दिन कहीं दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। प्रदीप आहूजा ने कहा कि देश की जनता आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही हैं रोजमर्रा की खाने- पीने की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार भी मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रही है। महंगाई से महिलाओं को रसोई चलानी मुश्किल हो रही है। अनुज गुप्ता एवं राजीव अरोड़ा ने भी कहा कि महंगाई से आमजन का घर चलाना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों में राजीव अरोड़ा, वसीम सलमानी, सुमित भाटिया, राजेंद्र जाटव, चमनलाल मौर्या, गौरव राजपूत, हैप्पी कुमार, संदीप अग्रवाल, मोनिक धवन, जितेंद्र सिंह, मनीष नौटियाल, मनिंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें