फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को गदंगी से निजात दिलाएगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में पसरी गंदगी को हटाने के लिए सोमवार से अभियान चलेगा। साथ ही विकास का खाका भी खींचा जाएगा। गदंगी से निजात दिलाने के लिए 30 स्थानों पर कूड़ेदान लगाने की योजना है। साथ ही साफ- सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य विकास की योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा।
जगजीतपुर, सराय, सीतापुुर, विष्णु कालोनी नगर निगम हरिद्वार से सटी घनी आबादी क्षेत्र है। जगजीतपुर में आवासीय फ्लैट, कालोनी, शिक्षण संस्थानों के साथ विकसित क्षेत्र है, लेकिन अब तक ग्राम पंचायत होने से वहां कूड़ा उठाने, स्ट्रीट लाइट, सीवर लाइन, सड़कों के रखरखाव के लिए कोई ठोस योजना नहीं थी। सबसे बड़ी समस्या कूड़ा नहीं उठाने की थी। सतीकुंड से शुरू जगजीतपुर के खाली प्लॉट, मैदान, सड़कों के किनारे जहां-तहां कूड़ा डाला जाता है। बजट नहीं होने से ग्राम प्रधान कूड़ा उठाने में असमर्थ रहे। सीतापुर और सब्जी मंडी के आसपास और सराय में भी कूड़ा न उठने से गंदगी का बुरा हाल है। नालियों की भी साफ- सफाई नहीं होने से गदंगी से अटी रहती है। अब नगर निगम में शामिल होने से इन क्षेत्रों में समुचित विकास की उम्मीद जगी है। मेयर मनोज गर्ग ने इन क्षेत्रों में कूड़ा उठाने के लिए समुचित व्यवस्था कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। प्रथम चरण में नए क्षेत्रों में कूड़ादान रखवाने की तैयारी की है।
विज्ञापन



कूड़ादान के लिए प्वाइंट निर्धारण कार्य शुरू
प्रथम चरण में ज्वालापुर, सीतापुर, सराय, विष्णुलोक, हरिलोक में 30 कूड़ादान रखवाए जाएंगे। इसके लिए स्थल चयन शुरू कर दिया गया है। मेयर मनोज गर्ग ने बताया कि चयनित स्थानों पर सोमवार से कूड़ेदान रखवा दिए जाएंगे। साथ ही लोगों को कूड़ेदान में कूड़ा डालने के लिए जागरूक किया जाएगा। नगर निगम के नए क्षेत्रों में गंदगी उठाने का काम केआरएल से कराया जाएगा। घर-घर कूड़ा डालने के लिए बाल्टी भी वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


नए क्षेत्रों में अभी कोई टैक्स नहीं
मेयर मनोज गर्ग की मानें तो परिसीमन के तहत नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों में किसी प्रकार का टैक्स लगाने की योजना नहीं है। सबसे पहले इन क्षेत्रों में विकास कराए जाएंगे, जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन नहीं है। पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें