फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर महिला थाना ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। खेल कल्याण समिति श्रीकोट की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप श्रीनगर महिला थाना के नाम रही। फाइनल मुकाबले में श्रीनगर महिला थाना टीम ने रुद्रप्रयाग पुलिस को हराया। विजेता टीम को नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार विकास के नाम रहा।
विज्ञापन

खेल कल्याण समिति श्रीकोट की ओर से वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 2 जनवरी से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को श्रीनगर महिला थाना टीम व रुद्रप्रयाग पुलिस के बीच खेला गया। श्रीकोट शनिमंदिर में खेले गए रोमांचक मुकाबले में श्रीनगर महिला थाना टीम ने रुद्रप्रयाग पुलिस को 3-1 से हराया। विजेता टीम को सामाजिक कार्यकर्ता विनोद शैली व उपविजेता टीम को जगदीश नेगी की ओर से नगद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की गई। फाइनल मुकाबले में निर्णायक की भूमिका में जगदीश चौहान, दीपक रतूड़ी व प्रवीण कुमार रहे। प्रतियोगिता आयोजक संजय कुमार फौजी ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग करने वालों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम चौहान, नरेश नौटियाल, सुनील सोनी, बृजमोहन मेवाड़, सुशील बिष्ट, विनय किमोठी, प्रदीप रावत, विपिन नौटियाल, गिरीश पैन्यूली व विनय किमोठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें