फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का स्टे आर्डर 24 घंटे के लिए बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लोनिवि के अभियंताओं के साथ मारपीट के आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी का स्टे आर्डर नैनीताल हाईकोर्ट ने 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया है। कोर्ट ने बृहस्पतिवार तक छात्रों को शपथ पत्र देने को कहा है कि वह चौरास मोटर पुल के आसपास धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे। शपथ पत्र पेश होने के बाद केस पर सुनवाई होगी। सुनवाई की तिथि आगे खिसकने से फिलहाल छात्रों की गिरफ्तारी टल गई है।
विज्ञापन

26 दिसंबर को लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर व उनके अधीनस्थों ने बिड़ला परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, सचिव देवकांत देवराड़ी, पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा, पुष्पेंद्र पंवार, दीपक सजवाण, राम प्रकाश, राम प्रसाद, विकास कठैत और शिवकांत कंडारी समेत अन्य के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौच, सरकारी काम में बाधा, बलवा और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कराया है।
28 दिसंबर को छात्रों ने अधिवक्ता के माध्यम से नैनीताल हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट में छात्रों ने 29 दिसंबर को परीक्षा देने का हवाला देते हुए अनुरोध किया था कि गिरफ्तार होने पर वह परीक्षा नहीं दे पाएंगे, जिस पर कोर्ट ने छात्रों की गिरफ्तारी पर 3 जनवरी तक रोक लगाते हुए तिथि को सुनवाई की तिथि तय की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में स्टे पर सुनवाई के लिए दोनों पक्ष के वकील उपस्थित हुए। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि न्यायालय ने आरोपी छात्रों के अधिवक्ता को शपथ पत्र देने को कहा है कि वह धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे। अधिवक्ता द्वारा वक्त मांगने पर न्यायालय ने बृहस्पतिवार तक सुनवाई टाल दी। उन्होंने बताया कि न्यायालय जो भी आदेश देगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों ने ग्रामीणों को ठहराया जिम्मेदार
श्रीनगर। लोनिवि अधिकारियों के साथ मारपीट के आरोपी छात्र नेताओं ने हंगामे का ठीकरा राजनीतिक दलों और गांव के लोगों पर फोड़ा है। बिड़ला परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार और सचिव देवकांत देवराड़ी ने बताया कि 26 दिसंबर को छात्रों को लोनिवि के सहायक अभियंता कुलदीप कुमार ने चौरास मोटर पुल पर मौजूद रहने को कहा था, लेकिन राजनीतिक साजिश के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों और अन्य गांव के लोगों को बुला कर छात्रों पर मारपीट के फर्जी मुकदमे पंजीकृत कर दिए गए।
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का धरना जारी
श्रीनगर। चौरास मोटर पुल में लोनिवि निर्माण खंड श्रीनगर के अधिकारियों के साथ मारपीट के विरोध में लोनिवि अस्थायी खंड कीर्तिनगर व लोनिवि (पीएमजीएसवाई) खंड के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने भी कार्य बहिष्कार किया। दोनों खंडों के अभियंताओं ने लोनिवि निर्माण खंड परिसर में अधिकारी-कर्मचारी संघर्ष समिति (लोनिवि) के बैनर तले चल रहे आंदोलन में धरना दिया।
विगत 26 दिसंबर को चौरास मोटर पुल में लोनिवि निर्माण खंड के अधिकारियों के साथ बिड़ला परिसर के छात्र नेताओं ने मारपीट की थी। घटना के विरोध में लोनिवि निर्माण खंड के अधिकारी-कर्मचारी 27 दिसंबर से कार्य बहिष्कार पर हैं।
बुधवार को लोनिवि कीर्तिनगर और लोनिवि (पीएमजीएसवाई) के डिप्लोमा इंजीनियर्स भी कार्य बहिष्कार करते हुए श्रीनगर पहुंचे। धरना देने वालों में जगदीश थपलियाल, हरीश भट्ट, कुलदीप कुमार, रज्जाक अहमद, ललित मोहन, गजपाल भंडारी, अजीत सिंह, सुशील सेमवाल, आशीष भारती, महावीर बैरवाण, पूजा नेगी, मकान लाल और मकान सिंह आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें