फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में घास लेने गई महिला के सिर में गिरा पत्थर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। मंडल घाटी के जंगलों में घास लेने गई एक महिला की पत्थर के चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार सुबह नौ बजे घाटी की ग्राम पंचायत भदाकोटी निवासी अनिल राणा की पत्नी सरोजनी देवी (32) गांव के समीप जंगल में घास काटने गई थी। इसी दौरान चट्टान से छिटककर एक पत्थर सरोजनी के सिर पर जा गिरा, जिससे वह बेहोश हो गईं। जंगल गई अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। लहूलुहान सरोजनी को जिला अस्पताल लेे जाया जा रहा था, लेकिन देवलधार गांव के समीप रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बैरांगना की ग्राम प्रधान राखी सेमवाल, धीर सिंह बिष्ट, अधिवक्ता गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान महावीर राणा, एमएस बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सरोजनी के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें