फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल स्वामी का उपवास दूसरे दिन जारी, चार ने किया क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शुद्ध पेयजल आपूर्ति, संयुक्त अस्पताल श्रीनगर मेें चिकित्सकों की नियुक्ति और एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण की मांग के लिए प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी का अनिश्चितकालीन उपवास दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं, बसपा के लोक सभा प्रभारी गणेश टम्टा, बसपा के जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार हुसैन, एआईडीएसओ के संयोजक डा. मुकेश सेमवाल और चंद्रमोहन बहुगुणा क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

प्रजमं का धरना 203वें दिन में प्रवेश कर गया। बुधवार को धरना स्थल में आयोजित सभा में स्वामी ने कहा कि एनआईटी प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि शीघ्र भूमि पर फैसला नहीं किया गया, तो संस्थान दूसरे प्रदेश में खिसक सकता है। उन्होंने इस विवाद के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जब सुमाड़ी में भूमि चयनित कर शिलान्यास कर दिया गया है, तो स्थायी कैंपस का निर्माण क्यों नहीं किया जा रहा है। युकां देवप्रयाग विधान सभा अध्यक्ष डा. प्रताप भंडारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख कीर्तिनगर विजयंत निजवाला, रेवत सिंह मियां, कांग्रेस नगर अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी आदि ने समर्थन दिया। सदानंद पुरी, मदन मोहन तिवाड़ी, आशीष रुडोला, संपत्ति गुर्साइं, अनिता रावत, मोहन लाल, यशोदा रावत, सुधा पुरी, मदन मोहन नौटियाल और जेपी रतूड़ी आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें