फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़कड़ाती ठंड में खुल रहे आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धनौरी।
सर्दियों के चलते प्राइमरी से लेकर इंटर तक के सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो गया है, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र खुले हुए हैं। जनपद में 2842 मुख्य आंगनबाड़ी केंद्र एवं 62 मिनी केंद्र हैं। इनमें 2,06,225 बच्चे पंजीकृत हैं। शीतकालीन अवकाश नहीं होने से ठंड में छोटे- छोटे बच्चे केंद्रों पर ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शासन- प्रशासन आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ्र हर वर्ष दोहरा रवैया अपना रहा है। जहां पांच-छह साल की उम्र से ऊपर शिक्षा ग्रहण करने वाले प्राइमरी से लेकर इंटर कालेज तक छुट्टियां घोषित कर दी जाती है, लेकिन कड़कड़ाती ठंड में भी तीन साल से पांच साल के बच्चों को पढ़ाने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्रों की उपेक्षा पर पिछले वर्ष आंगनबाड़ी केंद्रों के कर्मचारियों ने धरना- प्रदर्शन कर शीतकालीन छुट्टियां ली थी। इस वर्ष अब तक छुट्टी को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में शीतकालीन अवकाश घोषित करने के लिए जिलाधिकारी अधिकृत हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों मे शीतकालीन अवकाश को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें