पांच जनवरी तक जमा कराएं डीएलएड का शुल्क
देहरादून। डीएलएड ब्रिज कोर्स में पंजीकरण कराने वालों को पांच जनवरी तक शुल्क जमा कराना है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने डीएलएड ब्रिज कोर्स का पंजीकरण बंद कर दिया है। एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि जिन छात्रों ने अभी तक डीएलएड ब्रिज कोर्स का शुल्क जमा नहीं किया है, वह तत्काल करा दें। इसके बाद प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों का प्रधानाचार्य ने सत्यापन नहीं किया है, वह 15 जनवरी तक जरूर करा लें, इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।