नई टिहरी। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर राज्य सहकारी बैंक की ओर से आयोजित गोष्ठी में सहकारिता को ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का मूल आधार बताया गया है।
बौराड़ी में आयोजित गोष्ठी का जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने सहकारिता को ग्रामीण क्षेत्र की अर्थ व्यवस्था का मजबूत आधार बताया। राज्य सहकारी बैंक के निदेशक व डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल ने बताया कि सहकारिता से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने एवं जानकारी देने के उद्देश्य से सरकार ने एक से 14 जुलाई तक राज्यभर में 1033 स्थानों पर गोष्ठियां एवं कार्यशाला आयोजित की जा रही है। साथ ही टोल फ्री नंबर 9759500500 पर कॉल कर सदस्य बनाया जा रहा है। बैंक के सहायक महाप्रबंधक कर्ण सिंह बिष्ट, प्रबंधक उम्मेद सिंह गुसाईं ने बैंक एवं सरकार की ओर से संचालित गतिविधियों से अवगत कराया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल, रागिनी भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा उनियाल, सहायक विकास अधिकारी दीपक बत्र्थवाल, मनोज नकोटी, अनीता भट्ट, राजेश्वरी उनियाल, गोपीराम चमोली, विजय पंवार, गिरीश घिल्डियाल, अबरार अहमद, सतवीर चौहान, गुरू प्रसाद चमोली, रैपाल सिंह आदि मौजूद थे।