फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में आठ घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ (ब्यूरो)। लामबगड़ में मलबा आने से बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे आठ घंटे बाद खुला। हाईवे बंद होने से यहां जाम लग गया। वहीं मलबा आने से हाईवे रडांग बैंड में भी बंद हो गया। बीआरओ के मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे सुचारु किया। बारिश के कारण भूस्खलन जोन बारिश में खतरनाक बना है।
विज्ञापन

रविवार रात को चमोली जिले में रुक-रुक कर हुई बारिश से सोमवार सुबह छह बजे लामबगड़ में हिल साइड से बोल्डर के साथ भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया और हाईवे बंद हो गया। सूचना मिलने पर सात बजे से लोनिवि की एनएच इकाई मजदूरों ने जेसीबी की मदद से हाईवे खोलने का कार्य शुरू किया। सात घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब दो बीस पर बदरीनाथ हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया गया। वहीं रडांग बैंड में सुबह छह बजे हाईवे बंद होने की सूचना मिलने के बाद यहां बीआरओ ने दो घंटे बाद आठे बजे हाईवे खोल दिया। लामबगड़ में हिल साइड पर अटके बोल्डर और पत्थरों को देखते हुए यहां वाहनों को एक-एक कर भेजा जा रहा है। भूस्खलन जोन के दोनों छोर पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह ने कहा कि लामबगड़ भूस्खलन जोन पर दो जेसीबी और चार पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं। भूस्खलन जोन में पानी अधिक आने से हाईवे सुुचारु करने में देरी हुई। अभी हाईवे को सुचारु कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें