फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे में खोला यमुनोत्री हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट (ब्यूरो)। रविवार को देर शाम को हुई बारिश के कारण यमुनोत्री राजमार्ग पर अलग-अलग जगहों पर मलबा आ गया। इसको सोमवार को चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया। आधी रात को मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे तुनाल्का, ओजरी और नैनबाग के पास बंद हो गया। ऐेसे में चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन से मार्ग खोला गया। यमुनोत्री राजमार्ग नौगांव-बड़कोट के बीच तुनाल्का के पास सोमवार सुबह 8:30 बजे यातायात के लिए बहाल किया गया, जबकि ओजरी व नैनबाग के पास 6:30 बजे मार्ग को बहाल किया गया। इससे पहले मार्ग बंद होने से तीर्थयात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को वाहनों में बैठकर घंटों इंतजार करना पड़ा। राजमार्ग निर्माण खंड के ईई नवनीत पांडे ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर मशीनें रखी गई हैं ताकि मार्ग खोलने में अधिक समय न लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें