फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। भारी भरकम पुलिस फोर्स देखकर जहां अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया, वहीं ठेली, रेहड़ी वाले पुलिस टीम को देखते ही शहर से गायब हो गए। जो पुलिस की पकड़ में आए, उनके चालान काटे गए। गोखले मार्ग पर फड़ वालों का सामान जब्त किया गया। स्टेशन पर स्थित पेट्रोल पंप मालिक को एक सप्ताह के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। पेट्रोल पंप से वाहनों का संचालन करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा, एसडीएम राकेश तिवारी व सीओ जेआर जोशी की अगुवाई में पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की टीम शहर में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के लिए निकली। अतिक्रमण हटाओ टीम बद्रीनाथ मार्ग से शुरू होकर झंडाचौक, गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, पटेल मार्ग, पदमपुर-सिमलचौड़ मार्ग होते हुए वापस बद्रीनाथ मार्ग पर आ गई। जैसे ही पुलिस, प्रशासन की टीम झंडाचौक पहुंची। गोखले मार्ग पर रेहड़ी, फड़ लगाने वालों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वे सामान लेकर गली मोहल्ले की ओर दौड़ने लगे। स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंची टीम ने सड़क के मोड़ पर लगी रेहड़ी-ठेली वालों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी ने पेट्रोल पंप पर खड़ी जीप टैक्सियों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेट्रोल पंप स्वामी को एक सप्ताह के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। स्टेशन रोड से झंडाचौक होते हुए टीम ने पटेल मार्ग और पदमपुर मार्ग का रुख किया। यहां पुलिस टीम ने सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटे। अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी हरीश वर्मा ने बताया कि नगर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है, जिसमें पुलिस के साथ-साथ पालिका कर्मी और राजस्व विभाग भी शामिल रहेगा। पुन: अतिक्रमण करने वालों से दोगुना जुर्माना चालान राशि वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह जिमिवाल, यातायात निरीक्षक मनोज मैनवाल, बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप नेगी, कलालघाटी चौकी प्रभारी सुरेश सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार और सुनील रावत समेत भारी पुलिस फोर्स मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें