फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदार नगरी में मनाया गया विश्व योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विश्व योग दिवस के अवसर पर बाबा केदार की नगरी केदारनाथ धाम में पुलिस, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी और देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने योग क्रियाओं का अभ्यास किया। रिमझिम बारिश के बावजूद यहां हेलीपैड पर प्रात: 7 से 8 बजे तक योग क्रियाओं का अभ्यास किया गया। इस मौके पर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, चौकी प्रभारी विपिन चंद्र पाठक, निम के हवलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित बीकेटीसी के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में गुलाबराय में वैडिंग प्वाइंट में डीएम मंगेश घिल्डियाल व पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने योग शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष राकेश नौटियाल, योग प्रशिक्षक हरी सिंह पंवार सहित अन्य ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, उस्टासन, त्रिकोणासन, सिंहासन आदि योग व ध्यान की मुद्राएं करवाई गई। डीएम ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरव का विषय है। हमारी योग जैसी प्राचीन परंपरा का आज पूरा विश्व अनुसरण कर रहा है। उधर, डा. जैक्सवीन पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। विश्व योग दिवस के मौके पर जिले के सभी ब्लाक व तहसील मुख्यालयों सहित स्कूलों व ग्राम पंचायतों में भी अधिकारियों/कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने योग क्रियाओं का अभ्यास किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें