अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
केंद्र सरकार के खिलाफ मंगलवार को सड़क पर उतरकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका।
कनखल मार्ग पर पर पुतला दहन के बाद युवा कांग्रेस नेता प्रेम शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। बावजूद इसके केंद्र सरकार ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। नतीजन सीमा पर सैनिक शहीद हो रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार मात्र सर्जिकल स्ट्राइक का ड्रामा रच रही है।
पूर्व सीएम के ओएसडी रहे पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप में हमला केंद्र सरकार की विफलता ही है। बड़े-बड़े दावे करने वाले प्रधानमंत्री सीमाओं पर आतंकवाद रोकने में सक्षम नहीं है। पाकिस्तान के सैनिकों के सर काटकर लाने सहित ईंट का जवाब पत्थर से देने के परिणाम नहीं दिख रहे है। दीपू कश्यप एवं नकुल माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस शहीद के परिवारों के साथ खड़ी है। प्रदर्शनकारियों में राहुल चौहान, विकास कुमार, विशाल पंवार, बागंभरी शर्मा, गजेंद्र भूषण जोशी, हरद्वारी लाल, पंकज कश्यप, देवेंद्र खत्री, अभय शर्मा, रिंकू शर्मा, अशरफ अब्बासी, शुभम मंडोला, शुभम अग्रवाल, नितिन कौशिक, भूषण शर्मा, निशा शर्मा, राजीव, जितेंद्र सिंह, वासिम सलमानी, सुमित भाटिया आदि शामिल रहे।