फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया वैश्य परिवार मिलन, विभूमि सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की ओर से परिवार मिलन एवं विभूति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधान सभाध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज की देश के विकास में अग्रणी भूमिका रही हैं। समाज के लोग चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र हो या राजनीति, अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उद्योगपति संदीप जैन ने कहा कि जिस तरह वैश्य समाज सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, उसी तरह भविष्य में भी अपने दायित्वों को निभाता रहेगा। इससे पहर्ले कार्यक्रम की शुरुआत महाराज अग्रसैन के चित्र पर माल्यार्पण करने और दीप प्रज्जवलित करने के साथ हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए सामान्य ज्ञात प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उन्नत अग्रवाल प्रथम, उन्नति गुप्ता द्वितीय, हिमानी सिंघल तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में गार्गी गुप्ता, नैंसी गुप्ता और अर्जित गुप्ता, लक्ष्य सिंघ क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में उन्नति गुप्ता पहले, पराग तायल दूसरे और शगुन तीसरे स्थान पर रही जबकि जूनियर वर्ग में नैंसी गुप्ता पहले, विदिशा सिंघल दूसरे और नुपूर गोयल तीसरे स्थान पर रही। मेंहदी, रंगोली, नेल आर्ट और कला प्रतियोगिताओं के भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान समाज के सात लोगों को अलग- अलग क्षेत्रों में कार्य करने के लिए वैश्य विभूति सम्मान से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, विजय गुप्ता, महापौर मनोज गर्ग, विधायक संजय गुप्ता, अनिल गोयल, रविंद्र गुप्ता, महावीर मित्तल, गिरिश अग्रवाल, राघवेंद्र मित्तल, विनीत अग्रवाल, जयभगवान, आशीष अग्रवाल, ऋतु तायल, नीरजा अग्रवाल, डाली गुप्ता, प्राची गुप्ता, डॉ अल्का सिंघल, विकास गर्ग समेत अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन तेज प्रकाश साहू, बबीता अग्रवाल और नीरजा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें