फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन मिट्टी का टुकड़ा नहीं मां हैं हमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार ।
हम मिट्टी को मात्र जमीन का टुकड़ा नहीं,े अपितु मां मानते हैं। कृषि भूमि को स्वस्थ व उपजाऊ बनाने के लिए हम जैविक कृषि को बढ़ावा दे रहे हैं। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने पतंजलि योगपीठ के भ्रमण के दौरान कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि तथा फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में पतंजलि बेहतर कार्य कर रही है, जिससे देश का किसान समृद्ध हो रहा है।
कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार तथा पतंजलि योगपीठ मिलकर किसानों के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। पतंजलि देशभर में फूड प्रोसेसिंग श्रृंखला तैयार कर रही है जो किसानों के लिए समृद्धि लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि जब तक उपज का वैल्यूएडिशन नहीं होगा तब तक किसानों का उत्थान संभव नहीं है। पतंजलि इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। साथ ही पतंजलि देसी गाय के सीमन कलेक्शन तथा गाय की नस्ल सुधर का कार्य कर देश में श्वेत क्रांति का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि देश में कृषि के लिए पहले भी कई कार्य हुए हैं किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसानों को उम्मीदें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पहले किसानों की खून-पसीने की कमाई बिचौलिये खा जाते थे लेकिन पतंजलि ने भारत का पहला व दुनिया का सबसे बड़ा फूड पार्क तैयार किया है जिसके माध्यम से किसानों से उनकी उपज की सीधी खरीद की जाती है। पहाड़ से पलायन रोकने के लिए पतंजलि भरसक प्रयास कर रही है। स्वामी रामदेव महाराज ने कहा कि सातवें वेतन आयोग के आने कर्मचारियों की समद्धि बढ़ी है। उन्होंने भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृति हमारी निजता है। हम सभी उस एक, निराकार, अव्यक्त और अमूर्त के प्रतिनिध् हिैं। हमारा पूरा जीवन ही यज्ञ है। पाश्चात्य नववर्ष के अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह यज्ञ भी किया। इस दौरान वैदिक गुरुकुलम, वैदिक कन्या गुरुकुलम, पतंजलि विश्वविद्यालय, पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के प्राध्यापक तथा छात्रा-छात्राएं उपस्थित रहे। यज्ञ के बाद कृषि मंत्री ने पतंजलि ग्रामोद्योग तथा पतंजलि गोशाला का भी भ्रमण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें