फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की अविरलता, स्वच्छता को लेना होगा संकल्प .

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गंगा की अविरलता, स्वच्छता, प्रदूषण मुक्त करने के लिए संकल्पबद्ध होना होगा। । राज्य एवं केंद्र सरकारों को भी गंगा के प्रदूषण को मुक्त करने की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कराना चाहिए । गंगा की अविरलता स्वच्छता एवं निर्मलता सहभागिता से ही संभव है। यह बातें सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर के परमाध्यक्ष स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज के 42वें जन्मदिवस पर कही।
विज्ञापन

स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि मां काली की विधि विधान से पूजा अर्चना व अनुष्ठान से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर पर देश- विदेश से श्रद्धालु भक्त पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए पहुंचते हैं। मां काली के आशीर्वाद से भक्तों का कल्याण होता है। उन्होंने पाश्चात्य नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नववर्ष पाश्चात्य संस्कृति की देन है। हमें हिंदू रीति रिवाजों एवं सनातन परंपराओं का निर्वाह करना चाहिए। संत समाज श्रद्धालु भक्तों के कल्याण में अपनी भागीदारी सदैव निभाते चले आ रहे हैं। गरीब असहाय निर्धन परिवारों को मदद पहुंचानी चाहिए। जन्मदिवस के मौके पर जादूगर सम्राट ने अपनी जादू की कला से सबका मन मोह लिया। सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर मंदिर में 64 दिन के अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने हिस्सा लिया। अनुष्ठान विश्व शांति की कामना को लेकर किया गया। शाम को 12 हजार दीपदान गंगा में पूजा अर्चना के बाद विसर्जित किए गए। इस मौके पर दक्षिण काली मंदिर के आसपास मलिन बस्ती के लोगों को कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें