फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवियों ने गांवों में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले के विभिन्न विद्यालयों में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। जीजीआईसी गोपेश्वर का एनएसएस शिविर प्राथमिक विद्यालय गोपेश्वर में शुरू हुआ। बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने पहले दिन उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वयं सेवी कल्पना, दिव्या, आंचल, रीतू, सपना, साक्षी, शिवांजलि और मेघा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डा. सुमन ध्यानी ने बताया कि शिविर के दौरान छात्राएं विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार, स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस मौके पर चंद्रकला बिष्ट, सुशीला सेमवाल, पुष्पा नेगी, लता भट्ट, सीमा थपलियाल, सुनीता पुरोहित आदि मौजूद थे। जीआईसी माणा-घिंघराण के एनएसएस शिविर का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय घिंघराण में प्रधानाचार्य एमएस मोल्फा ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डीसी अंथवाल ने शिविर के दौरान किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर आरएस सनवाल, कमल सिलोड़ी और इंदु सिलोड़ी आदि मौजूद थे। जीआईसी अलकापुरी का शिविर प्राथमिक विद्यालय अलकापुरी में शुरू हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य एनएस भंडारी और कार्यक्रम अधिकारी डीपी पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें