फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। छुरागाड-कनोल मोटर मार्ग से अपने गांवों को भी लाभान्वित करने की मांग पर घाट क्षेत्र के प्राणमती, सरमा, लेटाला और बड़गुना तोकों के ग्रामीणों ने शुक्रवार को चौथे दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि प्राणमती, लेटाला और कनोल में 68 परिवार अनुसूचित जाति के रहते हैं, जिनकी आबादी करीब पंद्रह सौ है। ग्रामीण गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन न तो पीएमजीएसवाई के अधिकारी सुन रहे हैं और न ही जिला प्रशासन।
विज्ञापन

सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुंदन राम, उप प्रधान खिलापी राम, भरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, हिरवा राम, पदम राम, खीम सिंह, नारायणी राम, कुंदन राम, मान सिंह और गंगा सिंह का कहना है कि छुरागाड-कनोल सड़क का सर्वे पीएमजीएसवाई की ओर से किया गया है और सड़क से कम ही आबादी को लाभ मिलेगा। इसलिए इसका सर्वे बदला जाना चाहिए। कहा गया कि जब तक सड़क सर्वे ग्रामीण क्षेत्र से नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर पदमी राम, मान सिंह, मेहरबान, तारा, सीता, धनमती देवी, त्रिलोक, प्रकाश भंडारी और गबरु राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें