फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय के छात्रों ने फूंका मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ/गोपेश्वर। राजकीय महाविद्यालय के छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य की ओर से छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और राज्य सरकार से मामले में आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
छात्र संघ अध्यक्ष राहुल पंत ने मामले में शीघ्र कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर जयदीप पंवार, अनिल रावत, राहुल नेगी, विक्रम फरस्वाण, ओम प्रकाश डोभाल, संग्राम सिंह और रुप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गोपेश्वर में छात्र संगठन के जय हो ग्रुप ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन। संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बुटोला का कहना है कि डेढ़ माह बाद भी पुलिस मामले में दोषी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। छात्रों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, नीरज परमार, देवेंद्र बुटोला, सुमित रावत, सुरेंद्र सिंह, प्रवीन सिंह, विजय, हरीश पंवार, आशीष रावत, चंद्रशेखर, प्रदीप और पुष्कर भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें