गैरसैंण/थराली। गैरसैंण के राजकीय इंटर कालेज मरोड़ा में आयोजित बालिका अभ्रिपेरण कार्यक्रम में बालिकाओं को शारीरिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने की जानकारियां दी गईं। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ।
एकल गीत प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, रेखा द्वितीय और बबीता तृतीय रहे। समूह गीत प्रतियोगिता में कक्षा छह की बालिकाएं प्रथम, सात की द्वितीय और दसवीं की तृृतीय रहीं। भाषण में मीनाक्षी, नेहा, कविता, निबंध में बबीता, कविता, मीनाक्षी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। कार्यक्रम में रघुवीर सिंह मेहता, दूधातोली सम्यक विकास समिति के अध्यक्ष खुशहाल सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद थे। दूसरी ओर थराली के जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मानिला जोशी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सामाजिक सुरक्षा एवं शारीरिक स्वच्छता के लिए जागरूक करना है। सीएचसी थराली की एएनएम विमला शर्मा ने बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों के बारे में बताया। थाना थराली के उपनिरीक्षक अमित नौटियाल और पूजा ने बालिकाओं को पुलिस की ओर से दी जाने वाली सहायता और सुरक्षा की जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रमुख बख्तावर सिंह, अभिभावक संघ अध्यक्ष रीता खंडूड़ी ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं। जरूरत हैं उनकी प्रतिभा पहचानने की। कार्यक्रम में भावना बलूटिया के निर्देशन में बालिकाओं ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मीना पुंडीर, माहेश्वरी पंखोली और भावना रावत आदि मौजूद थे।
शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का आह्वान
देवाल। राइंका सवाड़ में आयोजित बालिका अभिप्रेरण शिविर में छात्राओं ने भ्रूण हत्या रोकने, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का संदेश दिया। शिविर में प्रधानाचार्य एनबी मिश्रा ने अभिभावकों से बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, सुमन मेहरा, हंसी भंडारी, कमला खत्री, सरस्वती देवी, दीपा देवी, बसंती देवी आदि ने प्रतिभाग किया।