फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर पुल से सड़क के लिए चौरासवासियों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नवनिर्मित श्रीनगर-चौरास पुल से लिंक मोटर मार्ग की वित्तीय मंजूरी और पुल से पुराने मार्ग को जोड़ने की मांग को लेकर चौरासवासियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर कहा गया कि दोनों मार्गों के निर्माण से विकास खंड कीर्तिनगर के दर्जनों गांवों सहित गढ़वाल विवि के चौरास परिसर को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

लगभग एक दशक के इंतजार के बाद चौरास मोटर पुल बनकर तैयार हो चुका है। बावजूद इसके अब तक चौरास की ओर से एप्रोच रोड का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके अलावा पैदल पुल की ओर से आवाजाही का विकल्प भी बंद हो रहा है। चौरासवासियों ने इस समस्या के निराकरण की मांग को लेकर 28 दिसंबर से मोटर पुल के किनारे धरना शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को धरना स्थल पर मंगसू के ग्राम प्रधान राजाराम बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई सभा में कहा गया कि जब तक मोटर पुल से लिंक मोटर मार्ग के लिए बजट अवमुक्त नहीं होता और पुरानी रोड तक एप्रोच रोड का निर्माण नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष शैलेश मलासी व कमलेश थपलियाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयंत निजवाला, दमयंती, सरोज, ममता, ग्राम प्रधान सुपाणा लखपत सिंह , नरेंद्र भंडारी, कमला गुसाईं, विजया रावत और संदीप कौर आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें