आदिबदरी। रामलीला मैदान में आयोजित स्व. नारायण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जीआईसी आदिबदरी और खेती एकादश ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बृहस्पतिवार को आयोजित पहले मुकाबले में छांतोली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 132 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीआईसी आदिबदरी की टीम ने लब्बू नेगी के नाबाद 52 रन की बदौलत 1 विकेट से जीत दर्ज कर ली। दूसरे मुकाबले में खेती एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट खोकर 123 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिमली की टीम 85 रन पर ढेर हो गई। जीआईसी आदिबदरी की टीम से लब्बू नेगी और खेती की टीम से सौरभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।